जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल के वन क्षेत्रों में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि पुलवामा जिले में त्राल के वनक्षेत्र लाम में आतंकवादियोंके छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493