श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक महिला का गला रेत दिया।
पुलिस का कहना है कि आतंकवादी रविवार रात हाजिन क्षेत्र के शाहगुंड गांव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़े अब्दुल माजिद डार के घर में घुसे।
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने डार की पत्नी शकीला बेगम पर हमला किया और उसका गला काट दिया। शकीला बेगम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath