जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों, सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में मंगलवार को छिपे हुए दो से तीन आतंकवादियोंने एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रत्नीपोरा इलाके में रात के समय तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया।

एक अधिकारी ने बताया, “जैसे ही घेराबंदी कड़ी की गई आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”

मुठभेड़ की खबर फैलते ही युवाओं ने अभियान को बाधित करने के लिए सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष शुरू कर दिया।

जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। जम्मू क्षेत्र के बनिहालऔर कश्मीर घाटी के बीच रेल सेवाओं को भी एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493