श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए।
श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई जब सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों की यहां छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पिंगलेना गांव को घेर लिया।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “घेराबंदी जैसे ही कड़ी हुई छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।”
इलाके में खोज अभियान चलाया जा रहा है।
शहीद हुए जवानों में एक अधिकारी भी शामिल हैं।
यह मुठभेड़ पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के एक सप्ताह से भी कम समय में हुई है। इस हमले में 49 जवान शहीद हुए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ जिस जगह हुई वह आत्मघाती हमले के स्थान से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।
dharmpath.com dharmpath