जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों के

श्रीनगर/जम्मू, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर के बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में और जम्मू के पुंछ जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

श्रीनगर/जम्मू, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर के बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में और जम्मू के पुंछ जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

पुंछ में जारी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुंछ में आतंकवादियों ने सुबह लगभग आठ बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास लघु सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत से गोलीबारी शुरू की।”

अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों के बचकर निकलने के सारे रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई है।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नौगाम सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हुई।

बांदीपोरा में गुरेज सेक्टर में एलओसी के पास सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने बताया कि दोनों मुठभेड़ जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493