जम्मू एवं कश्मीर में और गिरेगा पारा, कारगिल में तापमान शून्य से 18.5 डिग्री नीचे

श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है, जिसके चलते सोमवार को घाटी में ठिठुरन बरकरार रही और लद्दाख क्षेत्र में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रात के समय आसमान साफ रहने की संभावना है, जिसके चलते समूचे जम्मू एवं कश्मीर में आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 8.1 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि शून्य से 18.5 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा, जिसके बाद लेह शून्य से 17.3 डिग्री कम तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।

जम्मू शहर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में पांच डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 1.6 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री, भदरवाह में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे और उधमपुर में शून्य रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493