जम्मू एवं कश्मीर में कड़ाके की ठंड

श्रीनगर, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी है। लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे 14.5 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मंौसम का सबसे कम तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, “ठंड की मौजूदा स्थिति 22 दिसंबर तक बरकरार रहने की उम्मीद है।”

लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के लोगों ने गिरते तापमान के साथ घाटी में कड़ाके की सर्दी की 40 दिन लंबी अवधि ‘चिल्लई कलां’ की शुरू होने की तैयारी कर ली है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक जारी रहेगी।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का तापमान 7.7 डिग्री, कटरा में 9.5 डिग्री, बटोटे में 5.1 डिग्री, बनिहाल में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री नीचे, भदरवाह में 0.9 डिग्री और उधमपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493