जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार तक छाई रहेगी बदली

श्रीनगर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बादलों के बीच हल्की धूप खिली और मौसम में सुधार हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राज्य में गुरुवार तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य रहा जबकि पहलगाम में शून्य से 8.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लेह राज्य में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, कटरा में 7 डिग्री और बोटोटे में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बानिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, भदरवा में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और उधमपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493