श्रीनगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई।
श्रीनगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने जारी बयान में कहा, “आतंकवादियों के बटपोरा गांव में एक घर में छिपने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया।”
पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया।
बयान के अनुसार, “घर में अभी भी कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। आतंकवादी स्थानीय नागरिकों का मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath