जम्मू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को पाकिस्तान से अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए जम्मू में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादियों की कोशिश को नाकाम कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू के रागढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षाबलों (बीएसएफ) और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी जारी है।
गौरतलब है कि जम्मू के नगरोटा में सैन्य शिविर पर आतंकवादियों के हमले के बीच घुसपैठ की कोशिश की यह खबर सामने आई है।
dharmpath.com dharmpath