जम्मू, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “सेना के चौकस जवानों ने तड़के 2.30 बजे कृष्णाघाटी सेक्टर में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं।”
मेहता ने बताया, “इस दौरान घुसपैठिए को मार गिराया गया। अभी मृतक घुसपैठिए की पहचान नहीं हो सकी है।”
dharmpath.com dharmpath