जम्मू एवं कश्मीर में चिल्लई कलां समाप्त, मौसम में सुधार

श्रीनगर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ समाप्त हो गई है और रातभर छाए बादलों के कारण बुधवार को पूरे राज्य के मौसम में सुधार हुआ है।

श्रीनगर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ समाप्त हो गई है और रातभर छाए बादलों के कारण बुधवार को पूरे राज्य के मौसम में सुधार हुआ है।

मौसम विभाग ने घाटी में आज मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री नीचे, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: शून्य से 3.3 डिग्री नीचे और शून्य से 7.5 डिग्री नीचे रहा।

लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री नीचे जबकि द्रास में शून्य से 18 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.7, कटरा में 7.4, बटोट मे 1.2, बनिहाल में 0.7 और भद्रवाह में 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493