जम्मू एवं कश्मीर में छाए बादलों ने दिलाई शीतलहर से राहत

श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पूरी घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को तापमान शून्य से नीचे रहा, हालांकि रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर से राहत मिली है।

श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पूरी घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को तापमान शून्य से नीचे रहा, हालांकि रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर से राहत मिली है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शून्य से 14.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य में कारगिल में सबसे ठंड रात रही, जबकि लेह में शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।”

श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 3.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

कश्मीर घाटी 40 दिनों की अवधि वाली कड़ाके की ठंड से गुजर रही है, जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। यह 30 जनवरी को समाप्त होगी।

घाटी में इस बार इस अवधि के दौरान बहुत कम बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार के बीच बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, कटरा में आठ डिग्री, बटोटे में 5.6 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री, भदरवाह में 3.8 डिग्री और उधमपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493