जम्मू एवं कश्मीर में जवान का शव बरामद

श्रीनगर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने शनिवार को सेना के एक जवान का शव बरामद किया है। सैनिक इन दिनों अवकाश पर था।

पुलिस ने कहा कि शोपियां जिले के कीगम इलाके में शनिवार सुबह इरफान अहमद डार का शव बरामद किया गया। उसके शव पर गोलियों के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक, डार बंदीपोरा में सीमावर्ती शहर गुरेज में तैनात था। वह अवकाश पर अपने घर आया हुआ था।

पुलिस ने कहा, “ऐसा प्रतीत हो रहा कि हत्या अतांकियों द्वारा की गई है, लेकिन हम जवान की हत्या के पीछे के असली मकसद को तलाश रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493