श्रीनगर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात को आसमान साफ रहा, जिसके कारण गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
श्रीनगर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात को आसमान साफ रहा, जिसके कारण गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पूरे राज्य में रात को आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।”
श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 0.3 डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम और कारगिल में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11.8 डिग्री, बनिहाल में 5.8 डिग्री, बटोट में 7.9 डिग्री और भदरवाह में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath