जम्मू एवं कश्मीर में तापमान गिरा, बारिश, बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को बीती रात आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

श्रीनगर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को बीती रात आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हम शुक्रवार दोपहर से बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं। छह जनवरी तक मौसम खराब रहेगा और उसके बाद सुधार की संभावना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 7.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में 8.5 डिग्री नीचे दर्ज हुआ।

लेह में तापमान शून्य से 13.3 नीचे और कारगिल में शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू और कश्मीर में द्रास सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, कटरा में 5.8 डिग्री, बटोटे में 0.1 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.4 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493