जम्मू एवं कश्मीर में दुर्घटनावश गोली चलने से 1 और जवान शहीद

जम्मू, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार रात को दुर्घटनावश चली गोली से एक जवान की मौत हो गई। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार रात को दुर्घटनावश चली गोली से एक जवान की मौत हो गई। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार को इसी जिले के मेंधर सेक्टर में भी एलओसी पर दुघर्टनावश गोली चलने के कारण एक जवान की मौत हो गई थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पिछली रात भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में दुर्घटनावश गोली चलने के कारण एक जवान की मौत हो गई।”

प्रवक्ता ने मंगलवार को मीडिया की उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि मेंधर जिले में जवान की मौत नियंत्रण रेखा पार से चली गोली में हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493