जम्मू एवं कश्मीर में दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ (लीड-1)

श्रीनगर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

श्रीनगर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले में त्राल के पास स्थित लाम गांव में छिपे हुए आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

वहीं, कुलगाम में सुरक्षा बलों ने काजीगंड इलाके के नौबग गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर गांव को घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, “दोनों स्थानों पर मुठभेड़ अब भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493