श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में रविवार को द्रास राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में रविवार को द्रास राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शनिवार को द्रास में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे रहा, जो कि शून्य से 10.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राज्य में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और मौसम अगले तीन दिनों तक शुष्क रहने के आसार हैं।
रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 13 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 12 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 20.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, कटरा में 3.8 डिग्री, बटोटे में शून्य से 2.7 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath