जम्मू एवं कश्मीर में धूपभरी सुबह

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में कई दिनों तक खराब मौसम के बाद सोमवार सुबह धूप खिली रही। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में कई दिनों तक खराब मौसम के बाद सोमवार सुबह धूप खिली रही। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि राज्य में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा जिसके बाद फिर से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 14.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

रात के न्यूनतम तापमान के तौर पर लेह में शून्य से 16.2 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में 3.9 डिग्री, कटरा में 4.4 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.3 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493