जम्मू एवं कश्मीर में नए साल पर शुष्क रहेगा मौसम

श्रीनगर, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे राज्य में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “इस बार नए साल के जश्न पर बर्फबारी नहीं होगी। हमें अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।”

विभाग के मुताबिक, “राज्य में चार और पांच जनवरी को बारिश व बर्फबारी मौसम के शुष्क मिजाज को खत्म कर सकती है।”

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, “लद्दाख क्षेत्र का लेह कस्बा राज्य में सर्वाधिक सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसके बाद कारगिल राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा, “जम्मू के कटरा में रात के समय न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.8 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 5.7 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.2 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493