जम्मू एवं कश्मीर में पुलिसकर्मी पर हमला, हालत गंभीर

श्रीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिसकर्मी को शहर के बस स्टैंड से करीब से गोली मारी गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घाटी में पिछले कुछ समय से आतंकवादी सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं, विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में।

अधिकतर हमलों में आतंकवादियों ने बंदूकों का इस्तेमाल किया है, क्योंकि इसे छिपाकर लाना और ले जाना आसान होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493