जम्मू, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
मिनी बस से चालक का नियंत्रण हटने के बाद बस पलटकर चेनाब नदी में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार,”रिपोर्टों से पता चला है कि बस में 25 लोग सवार थे। राहत अभियान चलाया जा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath