जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाने से तापमान में सुधार

जम्मू/श्रीनगर, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार रात से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है और प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है।

मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है और यह भी कहा है कि खराब मौसम के कारण पूरे राज्य में वायु और जमीनी यातायात बाधित हो सकता है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि जम्मू में यह 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।”

विभाग के अनुसार, सबसे ठंडा लेह रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.7 डिग्री नीचे रहा जबकि कारगिल में यह शून्य से 9.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “पहलगाम में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में कटरा का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, बटोटे में 7.2 डिग्री, बनिहाल में 3.4 डिग्री, भदरवाह में 5.4 डिग्री और उधमपुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493