श्रीनगर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब दो महीने बाद हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया।
श्रीनगर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब दो महीने बाद हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, “घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार से शीतलहर का प्रकोप कम हो गया है।”
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री, पहलगाम में 1.2 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
घाटी में 21 दिसंबर से शुरू हुई भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ भी मंगलवार को समाप्त हो जाएगी।
कारगिल शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
हल्की बारिश और रात भर बादल छाए रहने से जम्मू क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान में सुधार आया है।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, कटरा में 10 डिग्री, बटोटे में 7.7 डिग्री, बनिहाल में 5.2 डिग्री, भदरवाह में 4.9 डिग्री और उधमपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath