जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार शाम से औसत बािरश और बर्फबारी की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “अगले 48 घंटों के दौरान खराब मौसम के कारण घाटी और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क प्रभावित हो सकता है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री नीचे रहा।

कारगिल का तापमान शून्य से 18.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम तापमान है। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 5.8 डिग्री, बटोटे का 1.1 डिग्री, बनिहाल का 2.7 डिग्री और भदरवाह का शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो रात का सबसे कम तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493