जम्मू, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से लगभग 100 भेड़ और बकरियों की मौत हो गई। प्रशासन ने यह जानकारी दी।
बिजली के कहर से अलाल मंगोटा क्षेत्र के पशु पालक समुदायों के मवेशियों की मौत हो गई।
राजौरी के एक अधिकारी ने कहा कि नुकसान के आकलन के लिए जिले की प्रशासनिक टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है।
dharmpath.com dharmpath