जम्मू एवं कश्मीर में बीपीएल सूची में विधायक, अधिकारी निलंबित

जम्मू एवं कश्मीर, 10 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवनयापन करने वालों की सूची में एक विधायक को शामिल करने के मामले में सरकार ने शुक्रवार को एक राजस्व अधिकारी और अन्य सरकारी मुलाजिमों को निलंबित कर दिया।

सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि एक तहसीलदार और राजस्व तथा उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (सीएपीडी) महकमे के कुछ कर्मचाारियों को निलंबित किया गया है।

भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण भगत के नाम बीपीएल राशन कार्ड धारकों की सूची शामिल होने की बात उजागर होने के बाद राज्य की विधानसभा में भारी हंगामा हुआ।

बाद में यह भी प्रकाश में आया कि एक अन्य विधायक इंजीनियर राशिद का नाम भी बीपीएल सूची में शामिल है।

जम्मू एवं कश्मीर में अन्य अनुलाभों के अतिरिक्त एक विधायक को प्रतिमाह 80,000 रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493