श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा, “शबीर अहमद भट्ट का कल अपहरण कल (मंगलवार) किया गया था। गोलियों से छलनी उनका शव आज सुबह पाया गया।”
सूत्रों के मुताबिक, भट्ट को सुरक्षा के लिए सशस्त्र गार्ड भी प्रदान किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath