जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश के आसार

श्रीनगर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार शाम भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश सप्ताह भर तक जारी रहने का अनुमान जताया है।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में आज भारी बारिश के आसार हैं। पूरे राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।”

मौसम विभाग के अधिकारियों ने जम्मू क्षेत्र में बुधवार एवं गुरुवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र में 10 जुलाई के बाद से मौसम में सुधार हो सकता है।”

उन्होंने कहा कि राज्य में 12 जुलाई के बाद से बारिश में कमी आएगी।

अधिकारी ने कहा, “बुधवार को श्रीनगर में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और पहलगाम में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493