जम्मू एवं कश्मीर में भीषण ठंड, कारगिल में तापमान शून्य से 23.6 डिग्री नीचे

श्रीनगर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है और लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में रात का तापमान शून्य से 23.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ” लद्दाख और घाटी में शीतलहर का प्रकोप कम से कम तीन से चार दिन और जारी रहने की संभावना है।”

श्रीनगर की डल झील कई स्थानों पर जम गई है।

कश्मीर घाटी 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि से गुजर रहा है, जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। यह 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलता है।

राज्य में लेह दूसरा सबसे ठंडा कस्बा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

पहलगाम का तापमान शून्य से 7.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का तापमान 4.4 डिग्री, कटरा का 7.4 डिग्री, बटोटे का 2.6 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भदरवाह का शून्य से 0.5 डिग्री नीचे और उधमपुर का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493