जम्मू एवं कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

श्रीनगर, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में सुबह 9.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र धरती के अंदर 15 किलोमीटर की गहराई में था।

घाटी भूगर्भीय रूप से भूकंप संवेदनशील जोन में स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493