जम्मू एवं कश्मीर में महिला मरीज का वीडियो वायरल, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

जम्मू, 8 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में एक महिला मरीज का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर जारी करने को लेकर चार डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला जब मेडिकल परीक्षण के लिए आई थी उस दौरान उसका वीडियो बना लिया गया था।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि मामला तब सामने आया जब लड़की ने एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे काफी समय पहले तब फिल्माया गया था जब वह राजौरी जिला अस्पताल में एक डॉक्टर के पास रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए गई थी।

उसने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो को रिलीज करने से पहले उसे संपादित भी किया गया था।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो को राजौरी जिले के एक डॉक्टर के क्लिनिक के अंदर फिल्माया गया था। पुलिस ने साथ ही कहा कि चार डॉक्टरों सहित अस्पताल में तैनात कुछ सरकारी अधिकारियों ने इंटरनेट पर क्लिप वायरल कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493