जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर हो गया।

अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को अचाबल क्षेत्र में पुलिसचौकी पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रशासन के मुताबिक, “मृतक के पास से हथियार बरामद किया गया है और उसकी पहचान यारीपोरा गांव के बिलाल अहमद के रूप में की गई है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।”

पुलिस के मुताबिक, अहमद तीन महीने पहले ही लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह सुरक्षाबलों पर कई आतंकवादी हमलों में शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493