श्रीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में तीन दिनों की बारिश और हल्की बर्फबारी के बाद शुक्रवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा।
लद्दाख के लेह कस्बे में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 14.4 डिग्री नीचे और द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में तापमान 10.5 डिग्री, कटरा में 9.5, बटोटे में 1.8 और बनिहाल और भद्रवाह दोनों जगह बीती रात का तापमान 0.4 डिग्री रहा।
dharmpath.com dharmpath