जम्मू एवं कश्मीर में रातें सर्द, दिन गर्म

श्रीनगर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में रातभर आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है और शीतलहर जारी है लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई है।

श्रीनगर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में रातभर आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है और शीतलहर जारी है लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना के कारण जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि साफ मौसम के कारण दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है।

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था।

इसी तरह रविवार को जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कारगिल जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.4 नीचे डिग्री रहा।

जम्मू क्षेत्र में कटरा का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, बटोटे में 2.5 डिग्री, बनिहाल में 1.2 डिग्री, भदरवाह में 0.7 डिग्री और उधमपुर में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493