जम्मू एवं कश्मीर में रात का पारा गिरा

श्रीनगर, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ठंडे व शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “लद्दाख क्षेत्र का लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम पहाड़ी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने बताया, “गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि जम्मू क्षेत्र के कटरा में 11.3 डिग्री, बनिहाल में नौ डिग्री और भदरवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493