जम्मू एवं कश्मीर में रात के तापमान में गिरावट

जम्मू/श्रीनगर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान सुबह के समय ठंड, शुष्क मौसम और कोहरे छाए रहने की स्थिति जारी रह सकती है।”

उन्होंने कहा कि रविवार को हुई हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। ठीक इसी तरह जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 11.9 डिग्री सेल्सियस था।”

लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कटरा में यह 7.1 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 4.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.0 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में शून्य दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493