जम्मू एवं कश्मीर में रात के तापमान में सुधार

जम्मू/श्रीनगर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के कारण बीती रात के तापमान में सुधार हुआ है।

जम्मू/श्रीनगर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के कारण बीती रात के तापमान में सुधार हुआ है।

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, “वर्तमान के जारी शुष्क मौसम का दौर शनिवार या रविवार तक जारी रहेगा।”

उन्होंने कहा कि श्रीनगर और जम्मू दोनों ही जगह के न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सुधार हुआ है। श्रीनगर में मंगलवार के शून्य से 1.9 डिग्री कम तापमान के मुकाबले 1.3 डिग्री और जम्मू में 9.1 डिग्री के मुकाबले 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा जो मंगलवार को शून्य से 7.3 डिग्री कम दर्ज किया गया था। वहीं, कारगिल में न्यूनतम तापमान मंगलवार के शून्य से 6.4 डिग्री कम तापमान की तुलना में शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के अन्य स्थानों में से पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.0 कम डिग्री दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में बुधवार को कटरा में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, बटोटे में 8.2 डिग्री, बनिहाल में 2.4 डिग्री और भदरवाह में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493