जम्मू एवं कश्मीर में रात के तापमान में सुधार

जम्मू/श्रीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

जम्मू/श्रीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, “बदली छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से 0.9 डिग्री नीचे और शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा।

कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। लेह में तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, कटरा में 9.6 डिग्री, बटोटे में 3.7 डिग्री, बनिहाल में 2.1 डिग्री, भदरवाह में 2.4 डिग्री, उधमपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493