जम्मू एवं कश्मीर में लापता सैनिक आतंकियों से मिला : पुलिस

श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में इसी महीने लापता हुआ एक सैनिक आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने कहा कि जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री का जवान इदरीस मीर दो अन्य स्थानीय लोगों के साथ रविवार को आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया। ये दोनों नागरिक भी अपने-अपने घरों से लापता थे।

सोशल मीडिया पर हाथ में ए.के. 47 रायफल पकड़े हुए मीर की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की। हालांकि सेना की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493