जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा

श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र का लेह कस्बा गुरुवार को सबसे ठंडा रहा जहां रात में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वहीं, कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री जबकि पहलगाम में 0.7 डिग्री और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, बनिहाल में 1.7 डिग्री, कटरा में 10 डिग्री जबकि बटोटे और भदरवाह दोनों में रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी के कारण घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाला जोजिला सहित कई पहाड़ी दर्रे बंद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493