जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शीतलहर का प्रकोप जारी है।

श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शीतलहर का प्रकोप जारी है।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि मौसम के शुष्क रहने के कारण अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

घाटी और लद्दाख क्षेत्र में हालांकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से काफी नीचे रहा, लेकिन शून्य से 10.6 डिग्री कम तापमान के साथ गुलमर्ग राज्य में सबसे ठंडा रहा।

पहलगाम में तापमान शून्य से 9.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 5.9 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 9.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का तापमान 7.4 डिग्री, कटरा में 5.4 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे जबकि भदरवाह और बनिहाल में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493