जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर

श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को शीतलहर चल रही है। यहां बुधवार रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा।

श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को शीतलहर चल रही है। यहां बुधवार रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को व्यापक रूप से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके कारण घाटी में शीतलहर और बढ़ने की संभावना है।”

श्रीनगर में बुधवार रात को अधिकतम तापमान तापमान गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो कि मौसम का अब तक का न्यूनतम तापमान है। वहीं, गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री कम और कारगिल का शून्य से 10.2 डिग्री कम, पहलगाम का शून्य से 1.6 डिग्री कम और गुलमर्ग का शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 9.8 डिग्री, बटोट का 3.7 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 1.2 डिग्री कम और भदरवाह का 0.8 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493