जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर जारी

श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को भी भीषण शीतलहर जारी है। यहां रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को भी भीषण शीतलहर जारी है। यहां रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “राज्य में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य की ओर बढ़ रहा है, जिसके 22 से 26 जनवरी के बीच सक्रिय होने की संभावना है।”

इस दौरान मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

श्रीनगर का रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 12.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लेह में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, कटरा में 2.8 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 6.7 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 2.1 डिग्री नीचे और बटोट में शून्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

राज्य सरकार ने कहा है कि कश्मीर घाटी में 90 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राज्य में भारी बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493