जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर जारी

जम्मू/श्रीनगर, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है।

मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक राज्य में सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान प्रतिकूल मौसम से वायु और सड़क यातायात बाधित रह सकता है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस सहित सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को विभिन्न जिलों में सतर्क कर दिया गया है।”

मौसम विभाग ने कहा, “लेह में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री नीचे रहा।”

जम्मू शहर में तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 10.9 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, “श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 4.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493