जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर जारी

श्रीनगर, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी है। लद्दाख के लेह क्षेत्र में सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, पड़ोसी क्षेत्र कारगिल में तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, “घाटी और अन्य स्थानों में ठंड और शुष्क मौसम की मौजूदगी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं है।”

घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात का तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि पहलगाम में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.8 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493