जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 3 की मौत

जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि कोटरांका गांव से राजौरी के बुधाल जा रही मिनीबस से चालक नियंत्रण खो बैठा और यह सीमा सड़क संगठन शिविर के पास पलट गई।

पुलिस ने बताया, “दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

उन्होंने कहा, “कुछ गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जम्मू ले जाया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493