जम्मू, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में शनिवार को सड़क हादसे में 11 लोग मारे गए, जबकि 19 घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यात्रियों को लेकर पूंछ जा रही बस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर मंडी के पलेरा में एक गहरी खाई में जा गिरी।
पांच घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath