जम्मू एवं कश्मीर में सड़क हादसे में दो मरे, 9 घायल

श्रीनगर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और हादसे में 9 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 55 वर्षीय नानी बेगम और 10 साल की तबस्सुम की मौत हो गई। वहीं, अन्य 9 लोग घायल हो गए।

गुरेज-बांदीपोरा रोड पर वाहन के अनियंत्रित हो जाने के बाद चालक उसे काबू में नहीं कर सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घायलों को बांदीपोरा जिले के अस्पताल में भर्ती करया गया है।

हर साल सर्दी के मौसम में बर्फबारी के चलते गुरेज-बांदीपोरा रोड चार महीने के लिए बंद हो जाती है। रोड को एक रात पहले ही यातायात के लिए खोला गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493